हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेस वे के लिए निर्माण की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। तहसील हापुड़ के 7 गांव की 95.4724 हेक्टेयर तथा तहसील गढ़मुक्तेश्वर के 22 गांव की 313.727 हेक्टेयर भूमि का बैनामा होना था जिसमें से तहसील हापुड़ के 7 गांव में 91.9724 हेक्टेयर और तहसील गढ़मुक्तेश्वर के 22 गांव में 280.257 हेक्टेयर भूमि का बैनामा हो चुका है।
हापुड़ तहसील की 3.51 हेक्टेयर तथा गढ़ तहसील में 33.471 हेक्टेयर भूमि का बैनामा होना अभी बाकी है। बता दे कि गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 6 अगस्त तक हुए बैनामा का भुगतान हो चुका है। 6 अगस्त के बाद हुए बैनामों का जल्दी भुगतान कराया जाएगा। यदि 6 अगस्त से पहले हुए बैनामा का भुगतान किसी का नहीं हुआ तो वह तहसीलदार से संपर्क कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:

FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342























