हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर सपा से प्रोपर्टी कारोबारी जहीर सलमानी व झाडू व्यवसायी शुभम गुप्ता ने तथा नगर पालिका पिलखुवा के चेयरमैन पद पर प्रवीण प्रताप राधे भैय्या ने स्वयं को सपा का प्रत्याशी घोषित किया है। सपा ने अभी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
पिलखुवा के सपा नेता प्रवीण प्रताप राधे भैय्या ने जनपद हापुड़ के अन्य सपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें पिलखुवा की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया और स्वयं को सपा का प्रत्याशी घोषित करने की मांग की। इस विषय पर सपा हाईकमान चुप्पी साधे है। बताते है कि सपा हाईकमान जनपद हापुड़ में सभी निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























