👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में जगह-जगह एंटी लार्रवा का छिड़काव किया गया जिससे पनप रही बीमारियों को रोका जा सके। मौसम बदलने के दौरान बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। ऐसे में बढ़ती बीमारी को देखते हुए जगह-जगह पनप रहे मच्छरों के लार्वा की रोकथाम के लिए एंटी लार्रवा का छिड़काव किया गया। बाबूगढ़ की विभिन्न गली, मोहल्लों में यह अभियान लगातार पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा है जिससे बीमारियों को रोका जा सके।




























