
टीबी से गल गई रीड की हड्डी, सीएचसी में उपचार शुरू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गांव निवासी मरीज भर्ती हुआ जिसकी टीबी के कारण रीड की हड्डी गल गई। पेट और फेफड़ों में टीबी की पुष्टि हुई जिसके बाद सीएचसी हापुड़ में फिजिशियन के पद पर तैनात डॉक्टर अशरफ अली ने 40 वर्षीय व्यक्ति का उपचार शुरू किया जिसकी हालत में 40 फ़ीसदी सुधार हुआ है। हालांकि मरीज फिलहाल चल फिर नहीं पा रहा लेकिन पहले से उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह खुद अब खड़ा हो पा रहा है।
फिजिशियन डॉक्टर अशरफ अली ने बताया कि निजी अस्पतालों में जाने के पश्चात यह मरीज सीएचसी में आए हैं जिनका उपचार चल रहा है। इसी के साथ इन दिनों बारिश के मौसम के कारण और बीमारियों से ग्रसित मरीज भी पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मरीज ने दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद स्थित निजी अस्पतालों में उपचार कराया जो फिलहाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मरीज हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी पहुंचा जहां उसका उपचार चल रहा है जो पहले से स्वस्थ महसूस कर रहा है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























