
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर श्रम विभाग ने जनपद के रेलवे रोड, मेरठ रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया।
अभियान का नेतृत्व लेबर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने किया। जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर सघन निरीक्षण के दौरान 10 किशोर श्रमिकों को चिन्हित कर बाल श्रम से मुक्त कराया गया।
इस संयुक्त अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम भी शामिल रही, जिसने कार्रवाई में महत्वपूर्ण सहयोग किया। श्रम विभाग ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि किसी भी बालक या किशोर से श्रम न कराया जाए। यदि किसी प्रतिष्ठान में बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

























