
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने जनपद हापुड़ में तैनात पांच एसडीएम अधिकारियों के अन्य जनपदों में तबादले कर दिए हैं जबकि अन्य जनपदों से चार एसडीएम को जनपद हापुड़ भेजा गया है। आगरा में तैनात एसडीम ऋषिराव, बदांयु में तैनात प्रेमपाल सिंह, नगर निगम मथुरा में तैनात सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान और बलिया में तैनात अखिलेश कुमार यादव को जनपद हापुड़ में तैनाती मिली है जबकि जनपद हापुड़ के धौलाना के एसडीएम मनोज कुमार को मथुरा, डिप्टी कलेक्टर शुभम श्रीवास्तव को मुजफ्फरनगर, डिप्टी कलेक्टर साक्षी शर्मा को मथुरा, डिप्टी कलेक्टर अंकित कुमार वर्मा को प्रयागराज, एसडीएम सदर इला प्रकाश को विशेष कार्य अधिकारी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण भेजा गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























