अल्पसंख्यकों हेतु शिक्षा, एमएसएमई के लिए लोन पर दिया जाए विशेष ध्यान
हापुड सूवि(ehapurnews.com):राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार की सदस्या कु सैय्यद शहजादी द्वारा सोमवार को जनपद हापुड़ का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सदस्या द्वारा अल्पसंख्यकों के हितार्थ प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में सदस्या द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से चर्चा की गयी जिसमें प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत निर्मित परियोजनाओं में अल्पसंख्यकों की भागीदारी एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर जनोपयोगी बनाये जाने के निर्देश दिये गये।
प्रबन्धक, जिला अग्रणी बैंक द्वारा अल्पसंख्यकों को दिये गये लोन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी इस पर सदस्या द्वारा निर्देश दिये गये की अल्पसंख्यकों हेतु स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र, शिक्षा एवं एम0एस0एम0ई0 मुद्रा आदि से सम्बन्धित लोन पर विशेष ध्यान दिया जाये।
उन्होंने डी सी एन आर एल एम को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार हेतु विशेष ध्यान दिया जाये और विगत 3 वर्षों का डाटा जिसमें अल्पसंख्यकों की भागीदारी रही हो, प्रस्तुत किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं उर्दू भाषा के अध्यापकों एवं उर्दू विषय के पुस्तकों के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस सम्बन्ध में सदस्या द्वारा निर्देश दिये गये कि उपरोक्त योजनाओं में अल्पसंख्यकों की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाये।
बाल विकास एवं पुष्टाहार के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में सदस्या को अवगत कराया गया। इस पर सदस्या द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष बल देने के निर्देश दिये गये। समाज कल्याण, विकलांग कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही पेंशन योजनाओं के सम्बन्ध में सदस्या द्वारा निर्देश दिये गये कि पेंशन से सम्बन्धित आवेदन पत्रों को किसी भी स्तर पर लम्बित न रखा जाये। साथ ही महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं जैसे पारिवारिक लाभ, बालिकाओं हेतु चलायी जा रही कन्या सुमंगला योजना एवं विधवा पेंशन आदि योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों हेतु सुनिश्चित किया जाये।
प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत परियेाजना अधिकारी डूडा द्वारा सदस्या को अवगत कराया गया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम हेतु 126 का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 18 अल्पसंख्यक आवेदकों को बैंकों के माध्यम से ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई हैं। इस पर सदस्या द्वारा निर्देश दिये गये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों हेतु चलायी जा रही आवासीय योजनाओं में अल्पसंख्यकों का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाये।
सदस्या द्वारा बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कहा कि जनपद में वक्फ भूमि कितनी है तथा कितनी भूमि पर अतिक्रमण है इसकी सूचना आयोग को उपलब्ध कराई जाए।
सदस्या द्वारा अल्पसंख्यकों के हितार्थ चलायी जा रही प्रदेश सरकार एंव भारत सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये गये। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में मा0 सदस्या द्वारा बैठक में पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये गये कि अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित प्रकरणों में न्याय संगत कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही तीन तलाक से सम्बन्धित प्रकरणों में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय सदस्य को अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद हापुड़ में सांप्रदायिक अपराधों का कोई अभियोग माननीय न्यायालय में विचाराधीन नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी श्रद्धां शांडिल्यायन, परियोजना अधिकारी इला प्रकाश, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी





























