हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के खाद्य तेल व्यापारी सुशील कुमार के मुनीम प्रमोद शर्मा से हुई साढ़े तीन लाख रुपए की लूट का खुलासा न होने से खफा व्यापारियों ने सोमवार की सुबह पुलिस, अधीक्षक दफ्तर पर धरना, प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि तीन-चार दिन पहले थाना बाबुगढ़ के अन्तर्गत कार सवार हथियार बंद लुटेरों ने मंडी पाटिया हापुड़ पर तेल व्यापारी सुशील ट्रेंडिंग कम्पनी के मुनीम प्रमोद शर्मा से दिनदहाड़े नोटों से भरा बैग लूट लिया था। बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपए थे। यह नकदी प्रमोद गढ़मुक्तेश्वर से उगाही करके कार द्वारा हापुड़ ला रहा था। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के ललित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, टुक्की राम गर्ग, संजय गर्ग, संजय अग्रवाल तथा हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, महामंत्री अमन गुप्ता आदि व्यापारियों ने नगर के व्यापारियों से धरनास्थल पर पहुंचने की अपील की है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























