👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड आदि मार्गों में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया व पुलिस बल मौजूद रहा। आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों ने बारीकी से बुलंदशहर रोड, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग आदि का निरीक्षण किया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत तथा गतिविधियों पर निगाह बनाए रखने के उद्देश्य से खाकी मैदान में उतरी। दीपक भूकर ने इस दौरान अधिकारियों को जरूरी सुझाव भी दिए।






















