👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोमवार को हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित बड़े डाकखाने पहुंचे और लाभार्थियों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजनाओं की पासबुक का वितरण पुलिस अधीक्षक ने किया और सभी को इस योजना के बारे में बताया।
बालिका सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर हेड पोस्ट मास्टर अरुण, पुलिस कर्मी व डाकघर का स्टाफ मौजूद रहा।






















