करोड़ों की लागत से बना फव्वारा बना जानवरों के खेलने का स्पॉट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रज्ज्वल शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर:- जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में करोड़ों की लागत से बना लेजर लाइट शो आज की तारीख में केवल बंदरों के मौज-मस्ती का साधन बनकर रह गया है। इस लेजर लाइट फाउंटेन की बदहाल हालत यह तस्वीरें बयां कर रही हैं। फव्वारे के अंदर भरे पानी में पूरी तरह से काई जम चुकी है और महीनों से भरे हुए इस गंदे पानी में मच्छर, मक्खी व कीट पतंगे पैदा हो रहे हैं जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।
नियमित रूप से फव्वारे की सफाई ना होने के कारण उसमें भरा पानी पूरी तरह से सड़ चुका है।
वर्तमान में यह फव्वारा केवल और केवल बंदरों की मौज मस्ती का साधन बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह फव्वारा लगभग दो महीने से बंद पड़ा है। फव्वारे के अंदर जमा पानी लोगों की जान का खतरा बनता जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700

























