अतिक्रमण को देख एसपी ने जताई नाराजगी, दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शुक्रवार को गढ़ रोड पर पुलिस बल के साथ उतरे और अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण को देख पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण ना करें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, पक्का बाग के आसपास हुए अतिक्रमण को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की चेतावनी के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सभी अपना-अपना सामान पीछे करने लगे। एसपी ने कहा कि यदि भविष्य में अतिक्रमण किया तो पुलिस कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कार्रवाई करेगी। इस दौरान हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, टीआई मनु चौधरी व पुलिसकर्मी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























