👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देवलोक कॉलोनी में समाजसेवियों ने मीठा शरबत वितरित किया। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्यास बुझाई। साथ ही तपती गर्मी से राहत महसूस की। ज्येष्ठ मास में जल दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में लोग जगह-जगह मीठे शरबत की छबील लगा रहे हैं। मोनू प्रजापति, पवन कुमार शर्मा, उत्कृष्ट सिंह, गौरव कुमार, सोनू तोमर, ऋषभ चौधरी आदि ने देवलोक कॉलोनी स्वर्ग आश्रम रोड पर मीठे शरबत की छबील लगाई और आने-जाने वाले लोगों को शरबत बांटा।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























