10 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के धौलाना कस्बे में बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया और 10 बिजली चोरों को पकड़ा जिनके खिलाफ बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
बिजली विभाग की टीम गुरुवार को अचानक धौलाना कस्बे में पहुंची। धौलाना उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता ने टीम के साथ क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान विभाग की टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा और 10 बिजली चोरों को पकड़ लिया जिनके खिलाफ बिजली विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है और मामले की जांच जारी है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि इन दिनों लाइन लॉस की शिकायत लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बिजली चोरों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























