👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वसूली के डर से 1921 अपात्र राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं जिनमें से हापुड़ तहसील क्षेत्र के 790 अपात्र लोग शामिल हैं जबकि धौलाना तहसील में 410 और गढ़ में 721 अपात्र शामिल हैं.
बता दें कि कई अपात्र राशन कार्ड धारक, सरकार द्वारा पात्र राशन कार्ड धारकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे में शासन ने अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. वसूली के डर से जनपद हापुड़ में 1921 अपात्र कार्ड धारकों ने अपने कार्ड सरेंडर कर दिए हैं.


























