
👁 138 views Views
अतुल हत्याकांड में छठा आरोपी पकड़ा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना पिलखुआ के गांव गालंद के प्रोपर्टी डीलर अतुल तोमर हत्याकांड में वांछित छठा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिरा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने ग्राम गालंद निवासी अतुल तोमर की हत्या की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव गालंद का अशोक पुत्र स्व.जय सिंह निवासी गांव गालंद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अतुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर पुलिस पकड से बाहर है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























