राजधानी-मालगाड़ी के एक लाइन पर आने के बने हालात, स्टेशन मास्टर निलम्बित










राजधानी-मालगाड़ी के एक लाइन पर आने के बने हालात, स्टेशन मास्टर निलम्बित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक ही ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस और मालगाड़ी आने के मामले में सिंभावली स्टेशन मास्टर पंकज कुमार को निलम्बित किया गया है। स्टेशन मास्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई से रेलवे कर्मियों व अधिकारियों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि मूवमेंट अधिक होने के कारण स्टेशन मास्टर पंकज कुमार का इस पॉइंट पर ध्यान नहीं गया जिसके कारण राजधानी एक्सप्रेस पॉइंट के पास पहुंच गई।

सोमवार को सिंभावली में डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आते-आते रह गई। कॉशन के चलते राजधानी यार्ड में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। स्टेशन मास्टर ने गेटमैन को राजधानी एक्सप्रेस को आगे बढ़ाने का इशारा किया। मेन लाइन पर चल रही राजधानी के चालक को पॉइंट-42 नॉर्मल नहीं मिला। जब चालक ने मालगाड़ी को खड़ा देखा तो उसने समझदारी का परिचय देते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

सिंभावली में संरक्षा में चूक के मामले को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की। एओएम समेत तीन सदस्यीय टीम ने जांच में स्टेशन मास्टर को दोषी माना जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज की एक बैठक आयोजित हुई।दिगम्बर जैन समाज के अनिल…

Read more

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की कार्यप्रणाली सदैव संदेह के घेरे में रही हैं और अब ऐसा मामला प्रकाश में आया हैं, जो परिषद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
error: Content is protected !!