
रक्षाबंधन पर बहनों को तीन दिन बस में मुफ्त यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार तीन दिनों तक महिलाओं और बेटियों को एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा देगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि 8,9 और 10 अगस्त को बहनें व बेटियां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
बता दें कि रक्षाबंधन पर्व पर हापुड़ डिपों विभिन्न रुटो पर 35 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने की घोषणा की है।
बस चालकों की छुट्टी पर रोक रक्षाबंधन के मद्देनजर चालक परिचालकों की छुट्टियों पर हापुड़ डिपो के एआरएम ने रोक लगा दी है। अधिकारियों ने रक्षाबंधन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। अतिरिक्त बसै रुटों पर संचालित होंगी। रक्षाबंधन नजदीक है। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने बेहतर तैयारी कर ली हैं। अब एआरएम ने सभी चालक परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर चालक परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867






























