
सिंभावली: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत व एक घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम नए बाईपास पर सिखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जावेद निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है जबकि उसका साथी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी जावेद दिल्ली में रहकर काम करते थे जो अपने साथी उबेद निवासी बैवेला थाना अयाद नगर जनपद संभल के साथ बाइक से दिल्ली से संभल शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शुक्रवार की देर शाम जैसे ही उनकी बाइक से सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार जावेद और उवेद गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से जावेद की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700





























