
सिम्भावलीः गंगा एक्सेप्रेसवे किनारे मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान गांव माधापुर के प्रदीप के रूप में हुई है जो करीब 2 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। सूचना पर सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी दतियाना गांव के पास हाईवे किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पुलिस ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। टीम ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को सूचित किया। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अथक प्रयासों के बाद मृतक की पहचान हो पाई है जो गांव माधापुर का प्रदीप के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों के अनुसार प्रदीप गांव में आटा चक्की चलाता था। पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया गया है कि प्रदीप मंगलवार की रात घर से अचानक निकल गया था और वापस नहीं लौटा और बुधवार की सुबह मृतक का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























