
हापुड़: दिल्ली रोड पर मिली युवक की लाश, मृतक की हुई पहचान
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर बुधवार को एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक की पहचान 35 वर्षीय हर्षित पुत्र तिलक राम निवासी गाज़ियाबाद के रूप में की है। पुलिस ने लाश पीएम को भेज दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने लाश के पास से स्कूटी भी बरामद की है।
मामला बुधवार का जब सेंचुरी के पास मैदान में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली जिससे इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची जिसने मामले में जांच की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कमरों को खंगाल रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























