
👁 26 views Views
सिंभावली: व्यक्ति के साथ मारपीट की वीडियो कैमरे में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गांव बक्सर निवासी अरमान पुत्र मुन्तयाज अली ने बताया कि 29 मई की रात करीब 9:30 बजे उसके बहनोई के साथ गांव के रहने वाले कुछ दबंग आए और मारपीट की। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे मेंकैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























