
👁 5 views Views
सिंभावली: ई-रिक्शा के पीछे खड़े होकर छात्र कर रहे यात्रा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो बेहद ही चिंताजनक है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि स्कूल के छात्रों को एक ई-रिक्शा चालक ले जा रहा है। अचम्भे की बात तो यह है कि ई-रिक्शा में तय संख्या से अधिक छात्र सवार है जिनमें से तीन छात्रों को पीछे खड़ा किया हुआ है। ऐसा करना हादसे का कारण बन सकता है। बता दें कि यह ई-रिक्शा कई इलाकों से होकर गुजरा लेकिन किसी ने इस पर कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























