
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र की पलवाड़ा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की मौत के मामले में गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया और मुहावजे की मांग की। ऐसे में पूर्व मंत्री मदन चौहान ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया।
बता दें कि महेश चौहान फैक्ट्री में काम करते थे जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी कर रहे थे। फैक्ट्री में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराई गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग की जिसके बाद पूर्व मंत्री मदन चौहान ने एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया। इस दौरान तहसीलदार तथा बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव आदि मौजूद रहे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























