
छह घंटे की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची शटल पैसेंजर ट्रेन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेनों का बिगड़ा संचालन यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सोमवार को सुबह के समय आने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन 6 घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची जिससे गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:35 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है जिससे शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद की यात्रा करते हैं। सोमवार को यह ट्रेन 6 घंटे की देरी से चलकर 12:35 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आई। ऐसे में यात्रियों को अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























