
‘शुभाशीष’: सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में कक्षा पंचम के छात्रों के लिए शुभाशीष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षा पूर्ण कर माध्यमिक स्तर की ओर बढ़ रहे भैया बहिनों के मार्गदर्शन और मंगल कामना के लिए रखा गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक कपिल सिंघल (एस.एम), अशोक बबली(प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य), सुनील कुमार (सरस्वती बाल मंदिर, प्रधानाचार्य), शिवदत्त शर्मा (सरस्वती शिशु मंदिर, प्रधानाचार्य), राजीव फोगाट (सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर मार्ग हापुड़ ,प्रधानाचार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कक्षा चतुर्थ के छात्रों ने विदा हो रहे भैया बहनों के सम्मान में प्रेरक गीत प्रस्तुत किये एवं कक्षा पंचम के शिशुओं ने विद्यालय में बिताए अपने खट्टे मीठे अनुभवों को सजा किया और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के व्यवस्थापक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि संस्कारवान बनना ही शिक्षा का असली उद्देश्य है उन्होंने सभी को भविष्य में निरंतर प्रगति करने का आशीर्वाद दिया। आदरणीय प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन और कठिन परिश्रम का महत्व समझाया। उन्होंने शिशुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन की आगामी चुनौतियों के लिए प्रेरित किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























