श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में मनाया गया श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव मनाया जा रहा है। श्री संकट हरण हनुमान मंदिर गढ़ रोड पर पूरे भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम हुआ जिसका आरम्भ महासभा कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, डॉ0 वासुदेव शर्मा व उपाध्यक्ष पंडित ब्रजेश कौशिक ने पूजन कराकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल शामिल हुए। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को तिलक लगाकर माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। कुमारी किंजल ने राम भजन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। नव ज्योति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भक्ति का सुन्दर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविंद्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, प्रियंका गोयल, शुभम मालिक, गौरव त्यागी, नीलम प्रजापति सहयोगी रहें। कार्यक्रम में महासभा मंत्री गौरव कौशिक, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, चित्रा कौशिक, पूनम कौशिक, मईना देवी, केशव पंडित हरीश शर्मा, हर्ष शर्मा एडवोकेट, दीपक अग्रवाल, सुमित शर्मा, पूजा, शैलेन्द्र शास्त्री, विकास शर्मा, मनोज अग्रवाल, मोहित आदि उपस्थित रहें। महासभा की ओर से उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को भी श्री राम नाम का पटका पहनाया गया उसके बाद सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा पाठ हुआ। महासभा उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज व पंडित शिवाकांत शुक्ला ने भगवान श्री राम जी के सुन्दर भजन गाये जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए। अंत में प्रसाद वितरित हुआ।

























