श्री भैरव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री बालाजी महाराज सेवा समिति पिलखुवा के तत्वाधान में श्री चंडी महारानी के मंदिर मोहल्ला शुक्ला पिलखुवा में दिनेश चंद्र गोयल गुरुजी के सानिध्य में श्री भैरव बाबा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें भक्तों ने भाग लिया।
आपको बता दें श्री बालाजी महाराज सेवा समिति पिलखुवा के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भैरव बाबा के जन्मोत्सव पर बाबा को चोला पहनाकर, बाबा का श्रंगार कर, 56 भोग ,पूजा अर्चना के साथ मनाया गया और संकीर्तन के द्वारा बाबा के भजनों का भक्तों ने भरपूर आनंद लिया।
गुरु जी दिनेश चंद्र गोयल ने मेरे मन में शांति भर दीजिए भैरव बाबा कष्ट सब हर लीजिए। इस प्रकार बाबा से विनती कर सभी के कष्टों का निवारण हो सभी ओर सुख शांति बनी रहे ऐसी कामना की। छोटे गुरु जी, सुनील कुमार गर्ग, मनोज मित्तल, मोहित गुप्ता, अनुपम जिंदल, धर्म प्रकाश शर्मा, लोकेश गर्ग, अनुज मित्तल, विपिन कुमार, राकेश, देवेंद्र गर्ग अन्य भक्त मौजूद रहे।




























