👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शराब की दुकानें खुलने के बाद भी शराब का अवैध कारोबार थम नहीं रहा है। हापुड़ पुलिस ने शराब के अवैध धंधे में लिप्त दो आरोपियों को मोदीनगर से पकड़ उनके कब्जे से क्रमश: 20 पव्वे व 21 पव्वे देशी शराब के बरामद किए हैं। आरोपियों आदर्शनगर के मोंटी व मोती कॉलोनी के सचिन ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वे इधर-उधर से शराब लाकर चोरी छिपे इलाके में बेचते थे।





























