👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में करीब 7 फीट लंबा एक सांप निकलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय युवक ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया और प्लास्टिक के कट्टे में सांप का सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
गांव श्यामपुर के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की शाम को गांव में स्थित एक घर के आंगन में सात फीट लंबा सांप रेंगते हुए देख सभी के होश उड़ गए। सांप निकलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए। वहीं एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए सांप को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
































