👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में शुक्रवार की रात अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलाकारों ने करतब भी दिखाए जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से बाबूगढ़ पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। हापुड़ के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी व अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी भी मौजूद रहे। शोभा यात्रा में झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र, संजीव राज प्रताप, रोशनलाल, सुमित, सतपाल, अनीश मिस्त्री, सुमिता, गोविंदा, अशोक, नीरज ट्रेलर शिबू, रोकी, संदीप, अमित आदि कमेटी के लोग उपस्थित रहे।






















