हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो चोर जगन्नाथपुरी स्थित एक मकान में चोरी करने के उद्देश्य से दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि परिवार गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट गया हुआ था। इसी बीच चोर आ धमके जिन्होंने घर का ताला तोड़ा और मकान को अच्छे से खंगाल लिया। पड़ोसियों की नजर पड़ी तो उन्हें शोर मचाया जिसके बाद एक चोर को महिला ने दबोच लिया तो एक ने भागने का प्रयास किया। जब उसे मोहल्ले निवासी कुछ लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो चोर ने हथियार से गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली और वह भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने बाइक समेत दबोच लिया जिससे एक बैग बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र के मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी रानी अपने परिजनों के साथ शनिवार को गंगा स्नान के लिए बृजघाट गई हुई थी। इसी बीच दो चोर घर में आ धमके। पड़ोसियों ने जब संदिग्धों को घर में देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद एक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया तो एक संदिग्ध छत से कूद कर भागने की कोशिश करने लगा। जब स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा तो उसने फायरिंग का भी प्रयास किया। हथियार देखकर लोग दूर हो गए और आरोपी मौके से भाग गया जिसे पुलिस ने फ्लाईओवर के पास पकड़ लिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























