👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की हवा की गुणवत्ता कितनी खराब है इस बात का पता इसी से चलता है कि हापुड़ विश्व के 117 देशों के 6475 शहरों में 45वें स्थान पर है. बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने पीएम 2.5 के आधार पर एक रिपोर्ट को तैयार किया जिसमें हापुड़ का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक है. एआरटीओ विभाग प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने, प्रदूषण विभाग धुआं उगल रही फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहा है जिसके चलते अंजाम पूरे शहर को भुगतना पड़ रहा है. सभी के स्वास्थ्य पर काफी खराब असर पड़ रहा है. यदि जल्द ही इस रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया गया तो लोगों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ेगा.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit






























