हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली के गांव सैना में बकायेदारों के बिजली कनैक्शन काटने गई विद्युत टीम पर प्राण घातक हमला करने के आरोपियों में से तीन आरोपियों को सिम्भावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी फरार है।
बता दें कि अवर अभियंता कुंवर पाल सिंह व कर्मचारी अंकित शर्मा आदि मंगलवार को गांव सैना में बिजली के बकाएदारों के कनैक्शन काटने गए थे। उन्होंने जैसे ही कार्य को अंजाम देना शुरु किया तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से टीम पर हमला बोल दिया जिससे अवर अभियंता कुंवरपाल व कर्मचारी अंकित शर्मा घायल हो गए।
गढ़मुक्तेश्वर के अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने गांव सैना के राशिद, मतलूब, माहरुफ, आकिल, नवाब, आरिफ, तालिब, तसलीम, साकिर व राजीव को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिम्भावली पुलिस ने तीन आरोपी मतलूब, नवाब व तसलीम को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की खोज में जुटी है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकद्दमा- भादवि की धारा 147,148, 323, 308, 504, 332, 353 व 427 के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ है।
ये हैं आरोप- लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट करना, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ देना, मोबाइल तोड़ना, अवर अभियंता व अंकित शर्मा को गम्भीर चोट आना।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

सरस्वती ग्रुप से अशोक कुमार गुप्ता (बीमे वाले) श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में प्रधान पद हेतु मैदान में























