शाहनवाज ने भी की सीए परीक्षा उत्तीर्ण
हापुड,सीमन(ehapurnews.com): हापुड के सामिया गार्डन के मोहम्मद शाहनवाज ने भी सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार का नाम रोशन किया है।शाहनवाज ने 10+2 केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ से, ग्रेजुएशन जाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है और अब सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर C A (charted accountant) बन गए हैं ।वह पढ़ने में शुरू से ही होनहार बच्चा रहा है। C A बनकर परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शाहनवाज के चाचा जो मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत है उन्होंने बताया कि शाहनवाज शुरू से ही बहुत मेहनती था और आज बहुत खुशी का दिन है उसकी मेहनत रंग लाई जिसकी वजह से परिवार में खुशी का माहौल है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























