हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर के गांव कुराना निवासी झोलाछाप डॉक्टर शादाब की गुलावठी में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अशरफी उर्फ सरफराज के भाई इरफान की हत्या का बदला लेने के लिए तीन शूटरों को भाड़े पर लिया गया और तीन-तीन लाख की सुपारी दी जिन से पुलिस ने दो शूटरों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस बरामद किए हैं.
बता दें कि हाल ही में गुलावठी में शूटरों ने शादाब की गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे. शादाब के भाई मोहम्मद अबरार की शिकायत पर अशरफी, इमरान, आसिफ और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी जिनमें से बुलंदशहर पुलिस ने बदायूं निवासी शूटर समीर, दिल्ली निवासी वाजिद और एक अन्य दिल्ली के वैलकम क्षेत्र निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शूटर दिल्ली के छैनू गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. इरफान की हत्या का बदला लेने के लिए तीन शूटरों को नौ लाख की सुपारी दी गई थी. पुलिस ने दो शूटरों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आपको बता दें कि वारदात के दौरान समीर साथियों की गोली लगने से घायल हुआ था.
Hair Transplant कराएं, गंजापन दूर भगाएं: 76682 19093























