👁 0 views Views
बाइक पर सात हुए सवार,कटा 15 हजार का चालान
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): बाइक पर सात जनों का एक विडिओ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।पुलिस ने लिया संज्ञान और काटा 15हजार रूपये का चालान।

थाना सिंभावली के क्षेत्रांतर्गत एक बाइक पर 07 युवक व बच्चे सवार होकर हुड़दंग व स्टंट करते हुए बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त बाइक का 15,000/- रुपये का चालान किया। बाइक चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। हापुड़ पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586






























