
सात महीने बाद व्यक्ति का शव कब्र खोदकर निकाला, फिर से होगा पोस्टमार्टम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में सात महीने पहले दफनाए गए व्यक्ति के शव को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासनिक आधिकारी मौजूद रहे। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों का आरोप है कि खुर्शीद की सात महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। घटना के समय खुर्शीद का शव घर के कमरे में खून लथपथ मिला था। घटना के समय स्थिति स्पष्ट न होने पर शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया लेकिन बाद में परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने मामले में गंभीरता देखते हुए शव को कब्र से निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी रहीमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































