
नवजात की मौत के मामले में चिकित्सकों पर लगाए गंभीर आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव पोपाई निवासी जुल्फिकार का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसके नवजात बच्चे की जान चली गई। ऐसे में उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार आज मामले की जांच करेगी।
जुल्फिकार का कहना है कि उसकी पत्नी अकलीमा गर्भवती थी जिसे 26 जनवरी को प्रसव पीड़ा हुई। ऐसे में उसे गढ़ के नक्का कुआं रोड पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम के समय पुत्र को गर्भवती महिला ने जन्म दिया। प्रसव के दौरान उससे 15000 रुपए ले लिए।
इस बीच बच्चे की तबीयत खराब बताकर चिकित्सक ने तहसील रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां नर्सरी में रखने के नाम पर परिजनों से 15000 रुपए लिए गए। 27 फरवरी की शाम बच्चे को स्वस्थ बताकर घर भेज दिया। 28 जनवरी की सुबह बच्चे की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे गढ़ चौपला स्थित एक अन्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची के शरीर में इंफेक्शन फैलने से उसकी मौत हुई है। ऐसे में मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर कमीशन के चक्कर में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























