
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर स्थित ब्रजनाथपुर नहर पुल रेल पटरी पर अज्ञात महिला की रेल से कटकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक महिला का शव ट्रैक पर मिला जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























