
सड़क हादसे में ढबारसी निवासी नौशाद के निधन पर वरिष्ठ सपा नेता दिग्विजय शिशौदिया ने जताया शोक, परिजनों से फोन पर की बात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढबारसी निवासी नौशाद के सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन की दुखद घटना पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय शिशौदिया ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार से फोन पर वार्ता की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
दिग्विजय शिशौदिया ने कहा कि नौशाद का असमय निधन अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि एक युवा और सामाजिक व्यक्ति का अचानक इस दुनिया से चले जाना परिवार, मित्रों तथा पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वह स्वयं को परिवार के साथ खड़ा महसूस करते हैं और परिवार के दर्द को अपना दर्द मानते हैं।
फोन पर परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























