
संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा के जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
भाजपा क्षेत्र सदस्य विधान परिषद श्री चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव रामजी आम्बेडकर डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय दलित बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित, बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।
उनका भारत के सम्पूर्ण निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने की।इस अवसर पर राजीव सिरोही, सुमित पर्चा, विनोद गुप्ता कविता माधुरे विश्व प्रकाश शर्मा ललित मोदी कैलाश वर्मा अलका निम, पायल गुप्ता, मोहित पाल विक्रांत शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065
























