हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर गुरुवार को विकास भवन जिला मुख्यालय हापुड़ पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार (IAS) की अध्यक्षता में एम एस एम ई उद्योगों की भारत में क्या महत्वपूर्ण भूमिका है, इस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। एमएसएमई सेक्टर को और अधिक से अधिक गति देने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। गोष्ठी का संचलन उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने किया। उद्यमियों ने मुख्य रूप से धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शीघ्र नाली और सड़कों का निर्माण हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वाराशुरू करने, प्राधिकरण द्वारा केवल निर्मित भवन पर डेवलपमेंट शुल्क लिया जाए पर विशेष रूप से चर्चा की। इसके साथ ही कार्यक्रम में लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले ,राष्ट्रीय सचिव आईआईए उमेश कौशिक , धीर खेड़ा चैप्टर के सचिव पवन शर्मा, सुनील जैन, विजेंद्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























