हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को गढ़ पुलिस के खिलाफ अपना विरोध जताया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने गढ़ थाना प्रभारी व दो दरोगाओं समेत चार पुलिस कर्मियों पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके पुतले फूंके और कहा कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान गुस्साए अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आपको बता दें कि अधिवक्ताओं का कहना है कि गढ़ के थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अधिवक्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया है जिन्हें हवालात में भी बैठाया। मामले की जानकारी हासिल करने गए अधिवक्ताओं के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने गुरुवार को थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हल्ला बोला और पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























