हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने जुए के एक ठिकाने पर छापा मार कर तीन जुआरियों को धर दबोचा जबकि अन्य जुआरी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जुए के ठिकाने से करीब 6 हजार रुपए नगद, ताश की गड्डी व 11 वाहन सीज किए है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबूगढ़ में एक ठिकाने पर बड़े पैमाने पर जुए का अड्डा संचालित है, जहां लोग अपने-अपने वाहनों से जुआ खेलने आते है। पुलिस ने सूचना को स्टीक मानकर जुए के अड्डे पर छापा मारा और मौके से तीन जुआरियों को धर दबोचा, जबकि अन्य जुआरी वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए।
पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों की पहचान हापुड़ के अम्बेडकर नगर के हीरालाल, बछलौता के कपिल व गांव राजपुर के आमिर के रुप में की है। मौके से सीज किए गए 11 वाहनों के आधार पर अन्य जुआरियों की पुलिस तालाश कर रही है।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:

























