हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष में रविवार को हापुड़ में लीवर संबंधित जांच एवं परामर्श कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में 150 मरीजों की लीवर संबंधित जांचें जैसे हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, फाइब्रोस्कैन की जांच की गई ।
हापुड़ के प्रमुख चिकित्सक डॉ पराग शर्मा ने बताया कि जिगर संबंधित बीमारियां बहुत आम हो गई हैं जो कि लंबे समय तक बिना लक्षण के अंदर ही अंदर लीवर को खराब करती रहती हैं और अंत में लीवर सिरोसिस/सीएलडी जो कि एक घातक बीमारी है उसका रूप ले लेती है ।
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य है कि लीवर संबंधित बीमारियों को प्रारंभिक स्थिति में ही पता लगाकर उसका उचित उपचार किया जा सके ताकि लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सके । कैंप में डॉक्टर पराग शर्मा , डॉ सोनल शर्मा , डॉ अमित राठी, अतुल शर्मा, डॉ अमित कुमार, गौरव, सिंटू जोसफ, राजकुमार शर्मा, मयंक सोलंकी व पूरी आरोग्य टीम का सहयोग रहा।

























