👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर धरनास्थल पर धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि पंडित नेहरु की प्रतिमा की रेलिंग टूटी पड़ी है। फर्श उखड़ा है तथा प्रतिमा के निकट कूड़े व गंदगी के ढेर लगे है। नगर पालिका परिषद हापुड़ का ध्यान कई बार इस ओर आकर्षित किया है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, दिनेश शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, एजाज कुरैशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय सिंह को दिया।





























