हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर उतरने के लिए सर्राफ सन्नी जैन सपा से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पदम चन्द जैन सर्राफ के पुत्र सन्नी जैन ने सोमवार को अपने समर्थक के साथ दिल्ली स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की एवं नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने के लिए आवेदन पत्र सौंपा।
सन्नी जैन ने बताया कि इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वह अपनी तैयारी करते हुए लगातार जनता के बीच जाए और समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करें। इस दौरान सन्नी जैन ने कहा कि मुलाकात के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि हापुड़ नगर पालिका परिषद से चेयरमैन पद के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार वही होंगे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट ललित ने भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि हापुड नगर पालिका परिषद से सन्नी जैन को प्रत्याशी बनाया जाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद हापुड़ के सर्राफ सन्नी जैन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव से मुलाकात कर उन्हें नगर पालिका परिषद हापुड़ से चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान एडवोकेट ललित सिंह, सन्नी जैन, संजय गहलोत, सजंय गर्ग, पीयूष मण्डोठिया, एड. पुरुषोत्तम वर्मा, इकबाल कुरैशी, कविता तिवारी, श्यामसुंदर भुर्जी आदि समाजवादी साथ रहे।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261























