हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक बाप अपने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज होने की गत एक पखवाड़े से बाट जोह रहा है। पुलिस ने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट उजागर कर रही है और न ही रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पीड़ित परिवार ने प्रदेश के मुख्य मंत्री से न्याय दिलाने की मांग की है।
बात 12 मार्च की है, जब थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत मेरठ रोड पर स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में युवा सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला था और थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। शव की शिनाख्त थाना खरखौदा के गांव कूड़ी के जय प्रकाश के बेटे रोशन के रुप में की गई थी। फैक्ट्री मालिक उस वक्त मौके से फरार हो गया था और अब खुला घूम रहा है। सिक्योरिटी गार्ड की मौत के रहस्य से जो पर्दा उठना चाहिए था, वह पर्दा अभी भी पड़ा हुआ है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अनिल कुमार गुप्ता (आलू वाले) आडिटर पद हेतु मेैदान में






























