हापुड़,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन समाज हापुड़ की एक बैठक समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में उनके आवास पर शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14अप्रैल को महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महावीर जयंती 14अप्रैल को प्रातःकाल श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ से पालकी शोभा यात्रा नगर में निकाली जाएगी। महावीर जयंती की पूर्व संध्या 13अप्रैल को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ पर सायं भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।14अप्रैल को सायंकाल मन्दिर जी में भगवान महावीर चालीसा एवं भव्य महाआरती का आयोजन होगा। बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन एवं पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री विकास जैन एवं आकाश जैन, संरक्षक प्रमोद कुमार जैन, सतीश कुमार जैन, सुधीर जैन, सुरेश चन्द्र जैन, तुषार जैन, आशीष जैन, सुशील जैन, सचिन जैन, आर के जैन आदि उपस्थित थे।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit

श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में गोयल ग्रुप की ओर से अमित अग्रवाल (जोनी छावनी वाले) मंत्री पद हेतु मेैदान में























